Tuesday, 2 August 2011

बताओ बताओ बताओ !

कबूतर ने एक घोंसला बनाया
घोंसला बनाया तिनको का
वो तिनके कहाँ से आये ?
बताओ बताओ बताओ!

घोंसले में रहने लगे कबूतर कबूतरी
खाने लगे बांस की डंडियाँ
वो बांस की डंडियाँ कहाँ से आई ?
बताओ बताओ बताओ!

कबूतर ने कहा कबूतरी से
ये बांस की डंडियाँ कौन लाया ?
कबूतरी ने कहा अरे ये तो तुम ही लाये
अब इन दोनों में से बांस की डंडियाँ कौन लाया ?
बताओ बताओ बताओ!

1 comment:

  1. Kandaghat Friends ये poem किस किसने बनाई

    बताओ बताओ बताओ!

    ReplyDelete