Monday, 25 July 2011

आदत

खुशियों के  होते हुए भी
गम आस पास होता है
खिलने से पहले ही
टूटने का एहसास होता है

कैसी है यह ज़िन्दगी
हर मोड़ पर अटहास होता है
हमें भी कोई बताये तो
कोई कैसे बिंदास होता है

सुना है सपने पूरे होते हैं
जब खुद पर विश्वास होता है
कहाँ से लाऊं इतनी हिम्मत
अपना मन तो बार बार उदास होता है

अब ऐसे ही जीते हैं हम
कोई भी नहीं लगता ख़ास है
ज़िन्दगी कुछ ना मांगना हमसे
आंसुओं की बरसात ही हमारे पास है ….
 


(JAN/2007)





No comments:

Post a Comment