ये वक़्त नहीं किसी को
किसी के लिए भड़काने का
ये वक़्त है दूर रहकर भी
सबको प्यार से समझाने का
media है कुछ भी दिखाएगी
और business करके चली जायेगी
अगर यूहीं हिन्दू मुस्लिम करते रहे
तो situation और बिगड़ती जाएगी
जो गलत है वो बिल्कुल गलत है
लेकिन सही को गलत ना ठहराओ
कुछ की बड़ी बड़ी गलतियों की वजह से
पूरी कॉम को जिम्मेदार ना बताओ
इतिहास के पन्ने पलटकर देखोगे
तो यही सब पाओगे
नासमझ ना बनो दोस्तों
अब क्या नया सविंधान बनाओगे?
08/04/2020
No comments:
Post a Comment